Follow Us:

हिमाचल शिक्षा विभाग में 6692 आउटसोर्स भर्तियां शुरू

  • हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग में 6692 पदों पर आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया शुरू की

  • प्री-प्राइमरी स्कूलों में 6202 आया, 124 योग शिक्षक, 227 स्पेशल एजुकेटर के पद भरेंगे

  • योग शिक्षक, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर व अन्य पदों के लिए अलग-अलग योग्यता व मानदेय निर्धारित


Outsourced Jobs in Himachal Schools: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में 6692 पदों पर आउटसोर्स भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्तियां नाइलेट कंपनी के माध्यम से की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्री-प्राइमरी स्कूलों में 6202 आया नियुक्त की जाएंगी। इनके अलावा 124 योग शिक्षक और 227 स्पेशल एजुकेटर के पद भरे जाएंगे।

आया को 4075 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। योग शिक्षकों को 6789 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। कैरियर गाइडेंस काउंसलर के 124 पद भरे जाएंगे, जिन्हें 17068 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

स्पेशल एजुकेटर के 193 पद प्राइमरी व अपर प्राइमरी में और 34 पद सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर पर भरे जाएंगे। इनका मानदेय क्रमश: 16385 रुपये व 20469 रुपये निर्धारित किया गया है।

अन्य विभागों में जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पद भरे जाएंगे, जिनका वेतन 30000 रुपये रहेगा। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के 3 पद भी भरे जाएंगे, जिनका वेतन 32490 रुपये निर्धारित है।

योग शिक्षक बनने के लिए स्नातक डिग्री के साथ योग में एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य होगा। काउंसलर के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा व एमए/एमएड अनिवार्य है।

आया की भर्ती के लिए 12वीं पास पात्र होंगे। स्थानीय पंचायत या नगर निकाय के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्पेशल एजुकेटर की भर्ती के लिए प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्तर पर 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास व डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) आवश्यक होगा। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक व स्पेशल एजुकेशन में बीएड अनिवार्य है।