Follow Us:

मंडी अस्पताल का औचक निरीक्षण, शांडिल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

|

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने मंडी क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
  • स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व नशा निवारण केंद्र की स्थिति पर चर्चा।
  • बेहतर उपचार और पुनर्वास के लिए समन्वित प्रयासों पर बल।

Mandi Regional Hospital inspection by Health Minister. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 

 

डॉ. शांडिल ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में समुचित स्टाफ और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की सुनिश्चितता के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मंडी में संचालित नशा निवारण केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशा पीड़ित युवाओं के उपचार और पुनर्वास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने इस दिशा में और भी सक्रियता से कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पार्षद राजेन्द्र मोहन, उपायुक्त अपूर्व देवगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.सी. वर्मा, और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।