Follow Us:

हमीरपुर में खाने के तेल का सैंपल फेल

|

 

Hamirpur: बड़सर क्षेत्र से लिया गया सरसों के तेल का सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने नोटिस जारी कर कंपनी से जवाब तलब किया है। कंपनी से सरसों तेल के डिस्ट्रीब्यूशन का रिकार्ड मांगा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर को कुछ दिन पूर्व बड़सर क्षेत्र से शिकायत मिली थी कि एक कंपनी का सरसों का तेल सही नहीं है। इसमें मिलावट होने की आशंका है। शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया तथा संबंधित कंपनी के सरसों तेल के सेंपल भरे गए। इस दौरान कंपनी को भी सूचित कर दिया गया कि तेल की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में कंपनी ने अपना अधिक स्टॉक भी वापिस मंगवा लिया। वहीं अब सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें सरसों तेल का सैंपल फेल पाया गया है। ऐसे में अब कंपनी द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किए गए सरसों तेल की जानकारी जुटाई जाएगी। कितना तेल इस्तेमाल किया गया इसकी भी जानकारी हासिल की जाएगी। विभाग की और से अब आगामी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर में सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि बड़सर से लिया गया एक कंपनी का सरसों तेल का सेंपल फेल हो गया है। कंपनी से सरसों तेल के डिस्ट्रीब्यूशन का रिकार्ड मांगा जाएगा। विभाग की ओर से आगामी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।