Follow Us:

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में जले व कटे अंगों का इलाज उपलब्ध

desk |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में जले व कटे अंगों का इलाज उपलब्ध है, चाहे वह कट चुकी अंगुली, हाथ, पैर, नस हो या फिर कोई अन्य अंग हो, फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के ट्रॉमा एक्सपर्ट बिना वक्त गंवाए आवश्यक सर्जरी को अंजाम देकर इनका उपचार कर रहे हैं। बशर्ते मरीज दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच जाए।
फोर्टिस कांगड़ा में प्लास्टिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को जहां भारी राहत मिल रही है, वहीं कटे अंगों का संपूर्ण इलाज भी संभव हो पाया है। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव, बर्न एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग में इस तरह की चुनौतिपूर्ण सर्जरी प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रभारी डॉ राकेश कौंडल ने बताया कि अस्पताल एक्सीडेंट में कटे अंगों का उपचार करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सर्जरी के लिए दुर्घटना के तीन-चार घंटे से पहले मरीज के अस्पताल पहुंचने पर बेहतर नतीजे प्राप्त होते हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ राकेश कौंडल को कटे व जले अंगों का उपचार करने में महारत है।
डॉ राकेश कौंडल देश की सुरक्षात्मक संस्था इंडियन आर्म्ड फोर्सिस मेडिकल सर्विस (आर्मी मेडिकल कोर) में अपनी बेहतरीन प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सेवाएं प्रदान कर चुके हैं, जिनमें आर्मी हॉस्पीटल रिसर्च एवं रैफरल, नई दिल्ली, कमांड हॉस्पीटल चंडीगढ़, पुना, कोलकाता प्रमुख हैं।