Follow Us:

आज पेश होगा शिमला MC का बजट, इन मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता

समाचार फर्स्ट |

नगर निगम शिमला का वार्षिक बजट आज पेश होगा। निगम की सत्ता पर पहली बार काबिज बीजेपी का ये पहला बजट है। बजट भवन शिमला में आज सुबह 11 बजे शिमला मेयर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में वित्त वर्ष का बजट पेश किया जाएगा।

7वें निर्वाचन के पहले बजट के सरप्लस होने की उम्मीदें की जा रही है। इससे पहले भी माकपा शासित नगर निगम का अंतिम बजट भी सरप्लस था जिसमें व्यय से अधिक आय के साथ 401.67 करोड़ का बजट पेश किया था। यानी नगर निगम ने 44 करोड़ 53 लाख अधिक का सरप्लस बजट पेश किया था। इसमें नगर निगम ने अपनी आय में केंद्र के अमृत मिशन की योजनाओं को शामिल कर एक अच्छा बजट बनाने का प्रयास किया था।

वहीं बजट में की गई अधिकतर घोषणाएं और योजनाएं सत्ता परिवर्तन के बाद गायब हो गई। जबकि अब लोगों को नए नगर निगम से खासी उम्मीदें बंधी है। शहर में पार्क, पार्किंग और पानी जैसी मुलभूत सुविधाओं अलावा हर वर्ग को बजट में कुछ खास सुविधाएं मिलने की आस है।

नगर निगम ने अपने वार्षिक बजट में हर वर्ग का ध्यान रखने का प्रयास किया है। जिसमें लोगों और पार्षदों के सुझावों को शामिल किया गया। वहीं मूलभूत सुविधाओं के जुड़ी योजनाएं भी पेश करने को महत्व दिया गया है।