Follow Us:

राजकीय सम्मान के साथ हुआ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

समाचार फर्स्ट |

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर साढ़े 30 बजे विले पार्ले शवदाह गृह में किया गया। यहां बॉलीवुड सेलेब्स और देश भर से आए हजारों फैंस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीदेवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था और उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था। जिस ट्रक में उन्हें सेलिब्रेशन क्लब से शवदाह गृह तक ले जाया गयाए उसे भी सफेद फूलों से सजाया गया था। ट्रक में उनके पार्थिव शरीर के साथ पति बोनी कपूरए बेटे अर्जुन कपूर और देवर संजय और अनिल कपूर भी मौजूद थे।

भीड़ को काबू में रखने के लिए 200 पुलिसकर्मी भी सेलिब्रेशन क्लब के बाहर तैनात थे। 10 बजे के बाद आम जनता के लिए भी सेलिब्रेशन क्लब को खोल दिया गया था।