Follow Us:

पूर्व सीएम की सेहत में आया सुधार

समाचार फर्स्ट |

आईजीएमसी शिमला में भर्ती पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार दर्ज किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पूर्व सीएम को दोपहर बाद तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया, जिसके बाद उनका ईको अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विधानसभा बजट सत्र के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत के चलते पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। चेस्ट पेन के चलते वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी में प्राइवेट वार्ड 633 नंबर कमरे में भर्ती किया गया था। वहीं, उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सुनने के बाद सीएम जयराम ठाकुर भी शनिवार शाम उनसे मिलने आईजीएमसी पहुंचे और उनका हाल जाना।