Follow Us:

कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया बने विधानसभा अध्यक्ष

|

धर्मशाला : पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है. हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए. इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुलदीप सिंह पठानिया के नाम का प्रस्ताव पेश किया. जिसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से किया. सर्वसम्मति से कुलदीप पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया. प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया.