Follow Us:

हत्या के आरोपी को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत

|

प्रदेश हाईकोर्ट ने हत्यारोपी को सशर्त जमानत दे दी है। अदालत ने जोगिंद्र कुमार को 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए है। अदालत ने शर्त लगाई है कि याचिकाकर्ता अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों से छेड़छाड़ नहीं करेगा और पुलिस जांच में शामिल होगा। बिना अदालत की अनुमति से वह भारत से बाहर नहीं जाएगा।

मुकदमे का शीघ्र निपटारा किया जाना अभियुक्त का मौलिक अधिकार है। अदालत ने पाया कि आरोपी 24 नवंबर, 2022 से पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने 17 मार्च, 2023 को सक्षम अदालत में चालान पेश कर दिया है। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि मामले पर विचारण करने के लिए अदालत को समय लगेगा। उस समय तक आरोपी को जेल में बंद नहीं रख सकते है। अदालत ने उसे सशर्त जमानत देते हुए यह निर्णय सुनाया।

बिलासपुर निवासी जोगिंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 341, 323, 147, 149, 504, 506 और 201 के तहत कोट कहलूर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ दया राम की हत्या करने का आरोप लगाया है।