Follow Us:

जानिए पीएम नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ से जुड़ी खास बातें…

समाचार फर्स्ट |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के आखिरी रविवार में हर बार की तरह इस बार भी मन की बात कार्यक्रम जरिए लोगों को संबोधित किया। पीएम ने किसानों से लेकर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों का उल्लेख किया जिन्होंने समाज में अपना योगदान कुछ अलग काम करके दिया है। उन्होंने कानपुर के डॉक्टर से लेकर असम के रिक्शा चालक का जिक्र किया जिनके सरोकार से समाज को फायदा पहुंच रहा है। 

उनकी कही मुख्य बातें…..

  • रामनवमी की शुभकामनाएं!
  • डॉ. अंबेडकर ने भारत के लिए औद्योगिक शक्ति का सपना देखा।
  • 'मेक इन इंडिया' से डॉ. अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं।
  • 14 अप्रैल से देशभर में शुरू होगा ग्राम विकास स्वराज अभियान
  • कुछ लोगों ने उन्हें पीछे छोड़ने की कोशिश की। उनका मजाक उड़ाया।
  • लोगों को 1 साल में इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक मिलेंगे। 'आयुष्मान भारत' योजना से 50 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
  • जरूरतमंदों तक जन औषधि केंद्र की सूचना पहुंचाएं और देश में 3,000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र।
  • चार साल में स्वच्छता दायरा दोगुना होकर करीब 80 प्रतिशत हो गया।
  • स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत एक-दूसरे के पूरक।
  • किसानों की मेहनत को तकनीक का साथ मिल रहा है।
  • किसानों की उपज को ग्लोबल मार्केट से जोड़ा जाएगा।
  • मेघालय के किसानों ने राज्य की तस्वीर बदल दी।
  • महात्मा गांधी से लेकर शास्त्री तक सबने कृषि और किसानों की बात की।
  • कृषि और किसान देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा।
  • भारत का नाम पूरे विश्व में सम्मान से लिया जाता है।
  • पूरे विश्व में भारत की तरफ देखने का नजरिया बदला है।
  • 'मन की बात' मौसम के हिसाब से बदलती रहती है।
  • आयुष्मान भारत तभी होगा जब आयुष्मान भूमि होगी।
  • राम और रामायण आसियान देशों को प्रेरणा देते हैं।
  •  पूरी दुनिया में राम और रामायण का प्रभाव।
  • कई वैज्ञानिक, चिकित्सज्ञ, गणितज्ञ हमारे देश का गौरव।