Follow Us:

भावी पीढ़ियों को भी याद रखनी चाहिए विभाजन विभीषिका: जयराम ठाकुर

डेस्क |

धर्मशाला: भारत पाकिस्तान विभाजन स्मृति दिवस के रूप में सोमवार को धर्मशाला में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान विभाजन के समय विस्थापित होकर जिला कांगड़ा में बसे लोगों एवं परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं विस्थापित लोगों ने उस समय से लेकर अब तक अपनी स्थिति एवं अनुभवों को सांझा किया।

मुख्यातिथि जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। भारत पाकिस्तान का विभाजन सबसे बड़ा विभाजन था। उस समय अनगिनत लोग बेघर हुए थे। इसके अलावा लाखों लोगों की जानें भी गईं थी।

सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी विभाजन विभीषिका को याद रखना चाहिए। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा विस्थापन का दंश झेल चुके परिवारों को प्रति सहानुभूति रखती है।