Follow Us:

विद्या स्टोक्स की अध्यक्ष पद से छुट्टी, नए हॉकी राज्य अध्यक्ष बने सांसद

रविंद्र |

ऊना में हुए प्रदेश हॉकी के राज्य स्तरीय चुनाव में सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस चुनाव में प्रदेश भर से हिमाचल हॉकी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और चुनाव अधिकारी राजेश भंडारी, ओलिंपिक संघ के जागीर सिंह की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।

साथ ही उनकी टीम में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती हॉकी हिमाचल पैटर्न नियुक्त किए गए। इसके अलावा महासचिव और सह-सचिव पर पर भी नाम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने कहा कि हिमाचल में खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान सांसद ने दी है। आने वाले समय में हॉकी भी हिमाचल में नई बुलंदियों को छुऐगा।

इस दौरान सांसद ने पूर्व अध्यक्ष की भी तारीफ की और कहा कि विद्या स्टोक्स का मार्गदर्शन हम भविष्य में भी लेंगे। उन्होंने खेल के लिए बेहतरीन काम किया है और हमें भी उनका आशीर्वाद रहेगा। आने वाले समय में उनसे समय -समय पर हॉकी हिमाचल को आगे ले जाने को लेकर मार्गदर्शन लिया जाता रहेगा। इसके अलावा जो भी हॉकी के लिए बेहतर हो सकेगा उसपर आवश्य विचार किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि नियमानुसार बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को उम्र का हवाला देते हुए पद से हटाया गया है।