Follow Us:

माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का अंशदान किया

desk |

माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का अंशदान किया
चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर न्यास का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न मंदिर न्यास व प्रदेश के लोग आपदा राहत कोष में उदारतापूर्ण अंशदान कर रहे हैं। यह राशि प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में सहायक होगी।