Follow Us:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन खूब हुआ हंगामा

desk |

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने पिछले कल यानि पहले दिन सदन में कहा कि हिमाचल आपदा से दस साल पीछे चला गया है। 441 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के घर बहने से वह बेघर हो गए है। ऐसे में सदन में सारे काम रोक कर चर्चा होनी चाहिए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा की सरकार ने पहले ही नियम 102 के तहत आपदा पर चर्चा करवाएं लगाई हुई है। इसलिए 67 के तहत चर्चा की जरूरत नही है। नाराज विपक्ष ने सदन में नारेबाज़ी शुरू कर दी और वॉकआउट कर दिया।

सदन से बाहर आकर विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा की प्रदेश में आई आपदा से प्रदेश जूझ रहा है। कई लोग बेघर हो गए है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आपदा पर सदन में चर्चा हो जो की जन भावनाओं का सम्मान हो। लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है। विरोध स्वरूप विपक्ष को सदन से वॉकआउट करना पडा।