Follow Us:

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अशंदान

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए अपनी बचत से तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि सभी क्षेत्रों से लोग इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करने में काफी मददगार साबित होगा.

वहीं, लिंकवेल टेलीसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रमेश ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।

इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को व्यापार मंडल कंडाघाट की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 3.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मंडल के अध्यक्ष विजय अग्रवाल और सलाहकार अनुराग शर्मा भी उपस्थित थे।

जेबीटी/डीईएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51000 रुपये का चेक सौंपा।