Follow Us:

तकनीकी शिक्षा से साकार होगा नए भारत का सपना: उपराष्ट्रपति

समाचार फर्स्ट |

एनआईटी हमीरपुर में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 9वीं भारतीय युवा कांग्रेस मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वेंकैया नायडू ने कहा कि नए भारत का सपना केवल नवीन विचारों और तकनीकी शिक्षा के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नया भारत एक 'वैज्ञानिक और तकनीकी भारत' होगा। नायडू ने कहा कि तकनीकी शिक्षा से युवा को ज्ञान, सूचना को सांझा करने तथा नए विचारों के साथ प्रेरणा प्राप्त करने में सक्षम होंगे, जो भविष्य में भारत को शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जवाब देने के बजाय ‘खोज’ के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

वेंकैया नायडू ने कहा कि विज्ञान पाठयक्रम का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण सबूतों पर निर्भर करता है तथा प्रासंगिक प्रश्नों को उठाता है और जवाब मांगता है, वह आंतरायिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन हमारे युवाओं के मध्य वैज्ञानिक सोच के माध्यम से उन्नति और विकास में मदद करेगा।

जलवायु परिवर्तन हमारे अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती

वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारे अस्तित्व के लिए गम्भीर चुनौती है और वैज्ञानिकों को इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देव भूमि’ के नाम से जाना जाता है और करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों ने राज्य को देश का ‘शिक्षा हब’ बनाने में मदद की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को आशावादी होना चाहिए और निराशा से दूर रहना चाहिए। उन्हें सच्चाई तथा ईमानदारी का रास्ता अपनाना चाहिए, क्योंकि एक सच्चे वैज्ञानिक के लिए यह अनिवार्य है।