Follow Us:

पूर्व सरकार ने 45 हजार करोड़ से 75 हजार पहुंचाया: हर्षवर्धन

|

हिमाचल प्रदेश में कर्ज को लेकर सियासी बयान बाजी जोरों पर है एक तरफ जहां भाजपा ने हिमाचल सरकार पर 10 महीने में 10000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने के आरोप लगाए वहीं पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया और भाजपा पर हिमाचल को कर्ज में डूबने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए लोन लेना एक प्रक्रिया है और प्रदेश के विकास के लिए लोन लेना पड़ता भाजपा ने कर्मचारियों की जो देनदारियां छोड़ी है। उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को लोन लेना पड़ रहा हे ।

पूर्व की भाजपा सरकार ने 45000 करोड़ से 75000 करोड़ तक कर पहुंचा दिया है। वही प्रदेश सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हे और वाटर सेस जैसे निर्णयों से सरकार कमाई कर रही हे ताकि आर्थिक रूप से प्रदेश को सशक्त बनाया जाए.भाजपा केवल सरकार के निर्णयों का गलत प्रचार कर रही हे और प्रदेश सरकार सम्पूर्ण हिमाचल के विकास के लिए काम कर रही हे भाजपा गलत बयानबाजी कर रही हे कांग्रेस पांच सालो मे अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी. केंद्र सरकार से आपदा के लिए अभी कोई भी मदद नहीं मिली हे

हिमाचल प्रदेश उद्योगिक विकास निगम के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की हुई बैठक को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने कहा की आज एक बैठक मे इंडस्ट्री एरिया को विकसित करने के बारे मे प्रदेश मे चर्चा की गई प्रदेश मे जहां जहां भूमि उपलब्ध हे उसको उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। बल्क ड्रग पार्क के लिए नई पदों को स्वीकृत किया गया है। कांगड़ा मे यूनिवर्सिटी मॉल बनाया जा रहा हे भारत सरकार की मदद से कांगड़ा को पर्यटन के क्षेत्र मे प्रदेश सरकार विकसित कर रही है। मेडिकल डीबाईस पार्क का काम प्रगति पर चल रहा हे.

प्रदेश में स्टोन क्रेशर पर लगे प्रतिबंध जल्द हटाया जा सकता है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि स्टोन क्रेशर को व्यास नदी के किनारे प्रतिबंधित किया गया था. स्टोन क्रेशर बंद करने के कारण मंडी कुल्लू और कांगड़ा मे मेटलिंग का काम प्रभावित हो रहा हे उसको सुचारु करने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हे और इससे हमें भी नुकसान हो रहा हे और क्रेशर पर बेन को जल्दी हटा दिया जाएगा.