Follow Us:

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूजन विधियां आज से

desk |

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूजन विधियां आज शुरू हो जाएंगी। बता दें कि राम के बाल्य रूप की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने तैयार किया है। 16 से 22 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा इस तरह तैयार होगी।

  • 16 जनवरी को सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजा और गाय का तर्पण किया जाएगा।
  • 17 जनवरी को राम लला की मूर्ति अयोध्या पहुंचेगी। श्रद्धालु सरयू जल मंगल कलश में लेकर राम मंदिर पहुंचेंगे।
  • 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजन से कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत होगी। इसके बाद वरूण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा होगी।
  • 19 जनवरी को यहां पवित्र अग्नि जलाई जाएगी, जिसके बाद नवग्रह की स्थापना और हवन किया जाएगा।
  • 20 जनवरी के दिन राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से पवित्र किया जाएगा।
  • 21 जनवरी को राम लला को स्नान कराया जाएगा और मूर्ति को वैदिक रीति से स्थापित किया जाएगा।
  • 22 जनवरी को 12.30 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। 150 देशों के लोग शामिल होंगे।