Follow Us:

प्रतिभा सिंह छह बागी विधायकों के समर्थन में उतरी

desk |

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सियासी संग्राम पर प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह छह बागी विधायकों के समर्थन में उतर आई है। प्रतिभा सिंह का कहना है कि छह विधायकों के निष्कासन के फैसले का असर लोकसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा है कि जब आपको एक साल से अधिक का समय हो जाए और आप उनकी बात नहीं सुन रहे तो उनका नाराज होना जायज सी बात है। अगर समय रहते उनको बिठाते और बातचीत करते तो कोई हल जरूर निकलता तो आज यह हालात पैदा नहीं होते। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी।

वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है।
पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है। उन्होंने कहा कि हमारा यह कदम प्रदेश की जनता की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है।