Follow Us:

देश मे भाजपा का सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में हुआ फेल

desk |

हिमाचल में अभी सियासी संकट टला नही है ओर भाजपा लागतार सरकार अल्पमत में होने का दावा कर रही है वही मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने हिमाचल में 5 साल कांग्रेस सरकार के चलने का दावा किया है। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के देशभर में सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में फेल हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश मे जो राजनितिक घटनाक्रम हुआ उससे सब वाकिफ है। प्रदेश मे जनता के बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और 6 बागी विधायकों ने पार्टी और अपनी क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। इस सारे सियासी घटनाक्रम के पीछे पूरी तरह से भाजपा का हाथ है। प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराने का भाजपा ने प्रयास किया लेकिन भाजपा असफल रही है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी अपनी सभी चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी और भाजपा वालों ने इस पर अब चुपी साध ली है। प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार विकास के कार्यों को जारी रखेगी. कांग्रेस भाजपा और जयराम ठाकुर से सवाल करती है कि क्या प्रदेश के कर्मचारियों को ओ.पी.एस नहीं मिलना चाहिए महिलाओं को 1500 नहीं मिलने चाहिए। इसका जय राम ठाकुर इसका जवाब दें.प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है।