Follow Us:

मंडी लोकसभा सीट से विक्रमदित्य सिंह चुनाव लड़ने को तैयार, दिखाये तल्ख तेवर

|

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना के सामने हिमाचल के PWD मन्त्री विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कंगना के सामने युवा चेहरे पर दांव खेल सकती है। दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह आलाकमान के हर आदेश का पालन करेंगे। पहले भी उनके पिता -माता मंडी से सांसद रहे है। प्रतिभा सिंह भी तीसरी बार मंडी से सांसद हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा की कंगना का मंडी से हारना तय है। कंगना को हराकर वापिस बॉलीवुड भेजेंगे। कंगना हिमाचल कि बेटी है वह उसका सम्मान करते हैं लेकिन हिमाचल में हज़ारों बेटियां है जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है। कंगना पर निशाना साधते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हर मुद्दा उठेगा, सवाल जबाब भी होंगे। मंडी में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है उसका हिमाचल के साथ कोई लेना देना नही है। कंगना के बीफ खाने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद कई मंचो पर बीफ खाने के बात कबूल चुकी है।

वन्ही पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के द्वारा उन्हें पलटू राम कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जय राम ठाकुर थे पलटू राम सीएम, दूसरों को उपदेश न दें। जय राम ठाकुर बड़ी -बड़ी बातें करते हैं , उनको तो राम मन्दिर का न्यौता तक नही मिला था।