Follow Us:

#PoliticalSpoof: 1983 के बाद से हिमाचल में रहा अधगंजे मुख्यमंत्रियों का राज!

मनीष कौल |

अभी तक हिमाचल में बिना मूछों वाले मुख्यमंत्री की चर्चा रहती थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि1983 से यानी 35 साल से हिमाचल में ऐसे मुख्यमंत्रियों ने राज किया जो अधगंजे(आधा-गंजा) हैं। हालांकि, ये कहना सही नहीं होगा, लेकिन सिर के जिस हिस्से पर बाल जंचते हैं, वहां से ये सारे मुख्यमंत्री गंजे रहे हैं। यहां तक कि शांता कुमार, वीरभद्र सिंह, धूमल और अब जयराम ठाकुर का टोपी पहनना उनके अधगंजे होने का कुछ संकेत देता है।

जी हां, 7 अप्रैल 1983 में आख़िरी बार ठाकुर राम लाल हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे थे, जिनके सिर का हिस्सा पूरी तरह बालों से ढका था। 8 अप्रैल 1983 से वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया और तब से लेकर वे कई दफा मुख्यमंत्री बने। हालांकि, इसी बीच 1977 में मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल जैसे दो बड़े चेहरे भी मुख्यमंत्री बने। लेकिन एक बात इन सब में सामान्य थी कि इनके सिर का एक हिस्से से बाल गायब रहा। ये सब अधगंजे रहे।

इसी कड़ी में एक बार फिर हिमाचल की कमान अधगंजे मुख्यमंत्री के पास है। जयराम ठाकुर के सिर पर बाल तो हैं, लेकिन साइड के हिस्से पर न की सिर के बिल्कुल ऊपर। हालांकि, जयराम ठाकुर ने हल्की मूछें जरूर रखी हैं, लेकिन ताजा हेयर कटिंग के बाद वे पूरी तरह अधगंजे हो गये हैं। मजे की बात तो यह है कि जिन नेताओं के सिर से थोड़े बहुत बाल गायब हैं, उनके भीतर भी गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है। क्या पता कब ये मुख्यमंत्री बन जाएं…।

1983 के बाद की सूची…

  • 1983-90 तक वीरभद्र सिंह रहे मुख्यमंत्री
  • 1990-92 तक शांता कुमार ने किया राज़
  • 1993-98 तक वीरभद्र सिंह
  • 1998-2003 तक प्रेम कुमार धूमल
  • 2003-07 तक वीरभद्र सिंह
  • 2007-12 तक प्रेम कुमार धूमल
  • 2012-17 तक वीरभद्र सिंह
  • 2018- जयराम ठाकुर