Follow Us:

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

DESK |

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा है। सरकार के साथ साथ सामाजिक संस्थाएं भी नशे कर खिलाफ़ लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी में ब्रह्म कुमारिज द्वारा देश में तीन साल के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी ब्रह्म कुमारिज संस्था, पंथाघाटी द्वारा अगले तीन सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जायेगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राज़भवन से ब्रह्म कुमारिज की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ़ लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रह्म कुमारिज अच्छा प्रयास कर रही है और स्कूलों में भी इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को बच्चों को दिखाना जाना चाहिए। शराब और भांग के अलावा आज के दौर में सिंथेटिक नशा सबसे ज्यादा फैल रहा है जिसकी उम्र ही 2 से तीन साल है। नशा न तो नशा करने वाले और न ही परिवार और समाज के लिए ठीक है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के खिलाफ़ अभियान में शामिल होना चाहिए।

वहीं इस मौके पर ब्रह्म कुमारिज संस्था शिमला की राजयोग शिक्षिका सुनीता शर्मा ने बताया कि युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए ब्रह्म कुमारिज द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया है। देश के कई राज्यों में अभियान पूरा हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन सप्ताह तक घर घर जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा।