Follow Us:

यमुना की लहरों में फंसी 21 जिंदगियां, 8 घंटे चला रेस्क्यू

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नाहन में यमुना नदी के उफान पर आने से 21 लोग इसकी लहरों में फंस गए। देर रात करीब दो बजे जब पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इन लोगों को बचाया गया। इसके लिए हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड पुलि से भी मदद ली।

जानकारी के अनुसार हिमाचल और उत्तराखंड सीमा से सटी केस केस सिंहपूरा चौकी के पास यमुना नदी के बीच बने एक टापू में 21 लोग फंस गए। इनमें 11 बच्चे, 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे। नदी के उफान पर होने के चलते ये लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही देहरादून से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इस टीम ने बोट और रस्सियों की मदद से इन सभी लोगों को किनारे पर लाया। इसके लिए हिमाचल और उत्तराखंड की पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों की जान बचाई। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से यमुना नदी उफान पर है।