Follow Us:

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन

|

 

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी

New Delhi: 72 वर्ष के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। एम्स में आईसीयू येचुरी का उपचार चल रहा था। उन्‍हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए थी। माकपा ने दो दिन पूर्व एक बयान में बताया था कि 72 वर्षीय येचुरी को यहां एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है। इसमें बताया गया कि उनका श्वसन नली संक्रमण का उपचार किया जा रहा है। येचुरी को निमोनिया की तरह के सीने में संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर येचुरी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि सीताराम येचुरी जी मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के संरक्षक थे। मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करूंगा। दुख की इस घड़ी उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।