Follow Us:

हरियाणा व जम्मू-कश्मीर के प्रचार के बीच शिमला पहुंची प्रियंका

|

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा वीरवार को शिमला पहुंचीं। सूचना है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास सड़क मार्ग से होते हुए शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने भवन में पहुंचीं। उनका यह निजी दौरा बताया जा रहा है। वह कुछ दिन यहां रुक सकती हैं। इस बीच प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर भी प्रदेश सरकार से चर्चा कर सकती हैं। उनके आने से पूर्व उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मी छराबड़ा पहुंच गए थे, जिनके द्वारा भवन परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी बीच प्रियंका शिमला आई हैं।