Follow Us:

रोहतांग दर्रे में ताजा बर्फबारी,आज भी येलो अलर्ट

|

 

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी 

Shimla: येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। वहीं, वीरवार के अधिकांश हिमाचल में बादल छाए रहे और रूक रूक का बारिश का दौर जारी रहा। आज भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 32 सड़कें और 26 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

सड़कों की यह है स्थिति

जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच करीब 24 घंटे बाद बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को दोपहर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच का करीब 65 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया था। इस कारण एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। एनएच प्राधिकरण ने मंगलवार रात करीब 12 बजे तक बाधित एनएच को बहाल करने के लिए कार्य किया और बुधवार सुबह छह बजे से 12 बजे तक एनएच को बहाल करने में जुटा रहा। 65 मीटर ध्वस्त हुई सड़क को नई ट्रेस निकाल कर एनएच को बुधवार करीब 12 बजे यातायात के लिए बहाल किया। सेब और मटर से लदे वाहनों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही अब शुरू हो गई है।