Follow Us:

पंजाब के सीएम की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस में भर्ती

|

 

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बुधवार देर रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मान को तबीयत बिगड़ने के बाद तीन बार बेहोश होने की शिकायत पर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गहन चिकित्सा जांच जारी है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्हें निम्न रक्तचाप की शिकायत के चलते मोहाली हवाई अड्डे से दिल्ली वापस लौटना पड़ा था। हालांकि, फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।