Follow Us:

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

|

 

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार छात्र 5वीं मंजिल से गिरकर मरा है। मरने वाले की पहचान किन्नौर जिले के रहने अखिल के रूप में हुई है। युवक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विधि विभाग (लॉ) में प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में युवक हॉस्टल से कैसे गिरा फिलहाल इसकी जानकारी नही मिल पाई है।