Follow Us:

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

|

 

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों की 18,100 पौध कांगड़ा के किसानों के लिए भेजी गई है। गुरुवार को कर्मचारियों ने सुबह से ही इस पौध को सुरक्षित ढंग से भेजने की प्रक्रिया शुरू की। यह पौध आधुनिक तकनीक से तैयार की गई है, और इसे कांगड़ा के किसान अब बंद गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली उगाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बड़ा में लगभग 80,000 पौधे तैयार किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है ताकि किसानों को बेहतरीन किस्मों की गोभी उगाने में मदद मिल सके। दो रुपए की दर से ये पौधे किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। खंड परियोजना प्रबंधन जाइका हमीरपुर जीत राम ने बताया कि इस बार कांगड़ा के किसानों के लिए 18,100 पौधे भेजे गए हैं। इनमें 9,750 फूलगोभी, 7,750 बंद गोभी और 600 ब्रोकली के पौधे शामिल हैं। उनका कहना है कि किसानों की आय बढ़ाना भी जाइका परियोजना का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। बता दें कि ब्रोकली, गोभी और फूलगोभी की खास डिमांड रहती है। सीजन में ब्रोकली अच्‍छे दामों पर बिकती हैं।