Follow Us:

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

|

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे 9 और 10 अक्टूबर को कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। खासकर 10 अक्टूबर को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश-बर्फबारी के बाद ही तापमान में कमी आ सकती है। मगर अभी तक ज्यादातर शहरों का तापमान नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। इससे मैदानी इलाकों में अक्टूबर माह में भी पसीने छूट रहे हैं। थोड़ी राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आई है।

3 दिन पहले तक प्रदेश का अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा था, जो अब 1.4 डिग्री रह गया है। बिलासपुर का तापमान सर्वाधिक 34.9 और धौलाकुंआ का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 9 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा है।