Follow Us:

दीवाली से पहले डीए और एरियर पर निर्णय! 22 को कैबिनेट संभावित

|

HimachalGovernmentUpdates: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक संभावित है। इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले विभिन्न मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की बैठकें भी आयोजित हो सकती हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और इन्हें मंत्रिमंडल में प्रस्तुत किया जा सकता है। विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में लंबित भर्ती मामलों से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दीवाली से पहले आयोजित होने वाली इस बैठक में सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने के लिए वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगी, जिसमें डी.ए. और एरियर पर निर्णय लेने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर या उसके बाद दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं, जहां वे केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्रणा करेंगे।