Follow Us:

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

|

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने परिवार सहित कांगड़ा के प्रतिष्ठित मां वज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस दौरान मंदिर में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश राजा, ट्रस्ट सदस्य और प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

 

मंदिर पहुंचने पर आर.एस. बाली का स्वागत चुनरी और मां वज्रेश्वरी की फोटो देकर किया गया। उन्होंने मंदिर में आने वाले यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि यात्रियों को हर संभव सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मंदिर के विकास के लिए हर तरह से सहायता दी जाएगी।

आर.एस. बाली ने कहा कि मां वज्रेश्वरी का आशीर्वाद प्रदेश के सभी नागरिकों पर बना रहे। शरद नवरात्रों की पूर्णाहुति के इस शुभ अवसर पर उनके साथ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, एसएमओ कांगड़ा अल्पना, तहसीलदार कांगड़ा पूजा, जेई मंदिर विजय कुमार और अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।