Follow Us:

बलदेव शर्मा ने प्रो. धूमल से की मुलाकात, भाजपा सदस्यता अभियान की समीरपुर से हुई शुरुआत

|

Hamirpur:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिलने उनके समर्थक और कार्यकर्ता लगातार समीरपुर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बड़सर विधानसभा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने समीरपुर पहुंचकर प्रो. धूमल का कुशल क्षेम जाना। प्रो. धूमल हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दिल्ली से अपने निवास स्थान समीरपुर लौटे थे। इस अवसर पर बलदेव शर्मा के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, अभिषेक जोशी, अनीश ठाकुर, प्रगुण गौतम, सौरव शर्मा, विशाल, अनिश शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही समीरपुर में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई। भोरंज मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाकर इस अभियान का विधिवत आगाज किया। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल धीमान और बलदेव शर्मा भी उपस्थित थे।

भोरंज मंडल द्वारा यह अभियान पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। भाजपा नेता प्रो. धूमल के कुशलक्षेम जानने के साथ-साथ पार्टी के सदस्यता अभियान के इस शुभारंभ को सभी कार्यकर्ताओं ने सराहा।