Follow Us:

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

|

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और कल्याण के लिए उपवास रखेंगी। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06:46 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 04:16 बजे समाप्त होगी। इस दिन महिलाएँ प्रातः “सरगी” का सेवन करती हैं, जिसे उनकी सास द्वारा तैयार किया जाता है, इसके बाद चंद्रमा निकलने तक उपवास करती हैं।

व्रत का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 बजे से 07:03 बजे तक रहेगा। उपवास का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे से शाम 07:53 बजे तक निर्धारित किया गया है। चंद्रमा के दर्शन का समय शाम 07:53 बजे के आसपास होगा।

 

करवा चौथ का त्योहार प्रेम और भक्ति का प्रतीक है, जो पति-पत्नी के बीच गहरे बंधन को दर्शाता है। महिलाएँ चंद्रमा के निकलने का इंतज़ार करती हैं और जैसे ही चाँद प्रकट होता है, वे उसे छलनी से देखती हैं और फिर अपने पतियों को देखकर व्रत का समापन करती हैं। अविवाहित महिलाएँ भी इस व्रत को अपने मनचाहे जीवनसाथी की कामना के लिए रखती हैं।