Follow Us:

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

|

 

Public grievances Hamirpur: हमीरपुर में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह सर्किट हाउस में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री की तत्परता ने लोगों को राहत दी।

इस दौरान, भाजपा नेत्री और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव उर्मिल ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उर्मिल ठाकुर कुछ लोगों के साथ सर्किट हाउस पहुंचीं और उनकी यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह मुलाकात किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि जन समस्याओं को लेकर थी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने दौरे के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज जोल सप्पड़ में शिलान्यास करेंगे। इस दौरे के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और नए प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जाएगी।