Follow Us:

Panchang 11 December 2024: मोक्षदा एकादशी व्रत आज, करें यह विशेष पूजा

 

Panchang 11 December 2024: आज मोक्षदा एकादशी है। मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इसे गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह दिन मोक्ष और पितरों के उद्धार के लिए शुभ माना जाता है।

इस दिन तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। सुबह स्नान के बाद तुलसी के पेड़ को कच्चे दूध से सींचें, 11 परिक्रमा करें और “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें। शाम को तुलसी के समीप घी का दीपक जलाने और भगवान विष्णु का ध्यान करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

व्रत करने वाले लोग ईशान कोण में दीप जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। यह उपाय नए साल में धन और समृद्धि लाता है। पितरों की प्रिय वस्तुओं का दान करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन में सफलता और शांति बनी रहती है। दान-पुण्य, पूजा और व्रत के माध्यम से मोक्षदा एकादशी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

आज का पंचांग


अंग्रेजी तारीख 11 दिसम्बर 2024

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक संवत 1946

चंद्र मास मार्गशीर्ष, शुक्ल, एकादशी

वार बुधवार

विक्रम संवत 2081

सौर मास मार्गशीर्ष मास, प्रविष्टे 26

हिजरी (मुस्लिम) जमादि उल्सानी-08, हिजरी 1446

सूर्य की स्थिति दक्षिणायन, दक्षिण गोल

ऋतु हेमन्त ऋतु

राहुकाल मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

विजय मुहूर्त दोपहर 2:05 बजे से 2:47 बजे तक

निशिथ काल रात्रि 11:54 बजे से 12:48 बजे तक

गोधूलि बेला शाम 5:32 बजे से 5:59 बजे तक

अमृत काल सुबह 8:21 बजे से 9:39 बजे तक