-
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की।
-
10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
-
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक होंगी।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित, राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रात:कालीन सत्र में होंगी। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा।
10वीं कक्षा की डेटशीट:
4 मार्च: हिंदी
5 मार्च: म्यूजिक वोकल
6 मार्च: फाइनांशियल लिटरेसी
7 मार्च: अंग्रेजी
10 मार्च: गणित
13 मार्च: साइंस एंड टेक्नोलॉजी
15 मार्च: कंप्यूटर साइंस
17 मार्च: होम साइंस
18 मार्च: म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल
19 मार्च: उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी
22 मार्च: सोशल साइंस
24 मार्च: आर्ट, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, होम फर्निशिंग, फूड प्रोसेसिंग।
12वीं कक्षा की डेटशीट:
4 मार्च: इकोनॉमिक्स
5 मार्च: फिजिक्स
6 मार्च: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
7 मार्च: फाइनांशियल लिटरेसी
8 मार्च: अंग्रेजी
10 मार्च: फाइन आर्ट्स
11 मार्च: समाजशास्त्र
12 मार्च: हिंदी, उर्दू
13 मार्च: फिलॉसफी
15 मार्च: गणित
17 मार्च: राजनीतिक शास्त्र
18 मार्च: अकाउंटेंसी, बायोलॉजी
19 मार्च: साइकोलॉजी
20 मार्च: इतिहास
21 मार्च: फ्रेंच
22 मार्च: संस्कृत
24 मार्च: केमिस्ट्री, बिजनेस स्टडी
25 मार्च: जियोग्राफी
26 मार्च: ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस
27 मार्च: म्यूजिक हिंदोस्तानी वोकल, म्यूजिक हिंदोस्तानी इंस्ट्रुमेंटल, म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल परकशन
28 मार्च: फिजिकल एजुकेशन, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, प्लंबर, फूड प्रोसेसिंग।
29 मार्च: डांस (कथक और भरतनाट्यम)।
यह बदलाव किए गए:
- 10वीं कक्षा में होम साइंस की परीक्षा 6 मार्च से 17 मार्च कर दी गई।
- सोशल साइंस की परीक्षा 21 मार्च से 22 मार्च कर दी गई।
- 12वीं कक्षा में गणित की परीक्षा 13 मार्च से 15 मार्च कर दी गई।
- राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा 15 मार्च से 17 मार्च कर दी गई।
- अकाउंटेंसी और बायोलॉजी की परीक्षा 17 मार्च से 18 मार्च कर दी गई।
- अन्य विषयों की परीक्षाएं भी संशोधित तिथियों पर आयोजित होंगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं:
सभी नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।



