Follow Us:

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा! पीएम शाम को कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Delhi Assembly Election 2025 Trends: दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना जारीहै। दो घंटे के बाद रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सूचना है कि शाम को पीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बड़े नेताओं की स्थिति


नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 8वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा के प्रवेश वर्मा से 238 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी 2800 वोटों से भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे हैं।

दिल्ली की 9 हॉट सीटों पर मुकाबला


इनमें से भाजपा 7 और AAP सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रही है।

सीट AAP उम्मीदवार BJP उम्मीदवार स्थिति
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा AAP पीछे
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह AAP आगे
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी बीजेपी आगे
बाबरपुर गोपाल राय अनिल कुमार AAP आगे
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन करनैल सिंह बीजेपी आगे
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय बीजेपी आगे
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा राय बीजेपी आगे
ओखला अमानतुल्लाह खान मनीष चौधरी बीजेपी आगे
पटपड़गंज अवध ओझा रवींद्र सिंह नेगी बीजेपी आगे

भाजपा की ऐतिहासिक वापसी?

1993 के बाद से दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनी है। तब भाजपा ने 49 सीटें जीती थीं और 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदले थे।

एग्जिट पोल्स की पुष्टि होती दिख रही

5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। चुनाव बाद जारी 14 एग्जिट पोल्स में से 12 ने भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी, जबकि 2 पोल्स ने AAP की वापसी का अनुमान लगाया था।

भाजपा के लिए अहम जीत

अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो यह 27 साल बाद उसकी वापसी होगी और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगेगा। अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।