Fire at Tourism Workshop: घोड़ा चौकी के पास स्थित टूरिज्म वर्कशॉप में आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को शाम 6:45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद अग्निशमन दल के पांच फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर एक फायर टेंडर को तैनात किया गया है।
घटनास्थल पर उपमंडलाधिकारी शहरी भानु गुप्ता, तहसीलदार ऋषभ शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया है।



