Follow Us:

सोने की उछांग: ₹90,000 तक पहुंच सकता है भाव, जानें क्या हैं कारण

✅ सोना 14 फरवरी को 86,089 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा
✅ 1 जनवरी 2025 से अब तक सोने में ₹9,836 और चांदी में ₹11,936 की बढ़ोतरी
✅ चार महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 से 87,310 रुपए प्रति 10 ग्राम
✅ विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सोना ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है


समाचार फर्स्‍ट  फीचर: सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी 2025) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए पर पहुंच गया था। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद यह 91 रुपए गिरकर 85,998 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए प्रति 10 ग्राम था। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना नब्‍बे हजार के पार पहुंच सकता है। ऐसे में सोने की शापिंग करनी है तो जरा सोच समझकर। जनें क्‍यां कीमतों में भारी उछाल है…

images 17

क्या इस साल ₹90,000 तक जाएगा सोना?
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमत में आगे भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि
📌 अमेरिका और UK द्वारा ब्याज दरों में कटौती
📌 गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश
📌 अंतरराष्ट्रीय तनाव और महंगाई बढ़ने के कारण सोने की मांग में उछालअगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो सोना 2025 में ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

images 16

अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो सोना 2025 में ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

images 15

चांदी भी हुई महंगी
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी का भाव 2,404 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी 95,549 रुपए प्रति किलो थी। पिछले साल 23 अक्टूबर 2024 को चांदी 99,151 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर थी।

1 जनवरी से अब तक कितनी बढ़ी कीमतें?
सोना: 1 जनवरी 2025 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 85,998 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यानी अब तक ₹9,836 की बढ़त दर्ज हुई।
चांदी: 1 जनवरी को 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 97,953 रुपए प्रति किलो हो गई है, यानी अब तक ₹11,936 की तेजी।

30 bridal gold necklace designs to check out before buying your wedding jewellery30

2024 में गोल्ड और सिल्वर का प्रदर्शन
2024 में सोने ने 20.22% और चांदी ने 17.19% का रिटर्न दिया।
जनवरी 2024 में सोना ₹63,352 से बढ़कर दिसंबर 2024 में ₹76,162 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।