- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की इंग्लिश परीक्षा स्थगित की
- चंबा जिले के एक स्कूल में गलती से पहले खोल दिया गया था पेपर
- नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी
HP Board Exam Cancellation: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार, 8 मार्च 2025 को होने वाली 12वीं कक्षा की इंग्लिश विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में गलती से 10वीं की जगह 12वीं का पेपर खोल दिया गया।
बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस गलती की पुष्टि ‘एग्जाम मित्र’ ऐप के माध्यम से की गई, जिसमें परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र खोलने की प्रक्रिया का वीडियो अपलोड किया जाता है। डेटाबेस से जांच के बाद पाया गया कि परीक्षा से पहले ही 12वीं की अंग्रेजी का पेपर खुल गया था। नैतिकता के आधार पर बोर्ड ने इस प्रश्न पत्र पर परीक्षा न करवाने का निर्णय लिया और परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की।
बोर्ड ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य माध्यमों से अपडेट प्राप्त करते रहें।



