-
अमेरिका की फ्लाइट में महिला ने नग्न होकर यात्रियों के बीच किया हंगामा, 25 मिनट तक गलियारे में घूमती रही।
-
क्रू मेंबर्स के समझाने के बावजूद महिला ने कपड़े पहनने से इनकार किया, फ्लाइट को लौटाना पड़ा।
-
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
Nude woman in flight: अमेरिका की एक फ्लाइट में बेहद हैरान कर देने वाली घटना घटी, जब एक महिला ने उड़ान के दौरान अचानक अपने सभी कपड़े उतार दिए और नग्न होकर गलियारे में घूमने लगी। यह मामला ह्यूस्टन से टेक ऑफ हुई एक फ्लाइट का बताया जा रहा है, जहां टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही महिला ने यह हरकत शुरू कर दी।
फ्लाइट के क्रू मेंबर्स और यात्री इस अप्रत्याशित घटना से असहज हो गए। महिला न केवल बिना कपड़ों के घूमती रही, बल्कि वह चीख-चिल्ला भी रही थी। कई यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
woman stripped naked and spent 25 minutes screaming and walking up and down the aisle on a US flight, forcing the plane to return to its gate.#Woman #USA pic.twitter.com/7NuPcsWwdO
— The Tatva (@thetatvaindia) March 7, 2025
25 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
महिला की इस हरकत के कारण फ्लाइट के अंदर लगभग 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। क्रू मेंबर्स ने महिला को कपड़े पहनने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने और अधिक हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पायलट को मजबूरन फ्लाइट वापस उसी रनवे पर ले जाना पड़ा, जहां से उड़ान भरी गई थी।
फ्लाइट के लैंड होने के बाद भी महिला ने कपड़े नहीं पहने और ग्राउंड स्टाफ से बहस करने लगी। अंततः पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने यह हरकत मानसिक अस्थिरता की वजह से की या किसी अन्य कारण से।
फ्लाइट में इससे पहले भी हो चुकी हैं विवादित घटनाएं
इससे पहले भी फ्लाइट्स में अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। यह घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुई थी, जहां आरोपी बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था।
फ्लाइट में इस तरह की घटनाएं सभ्यता और मर्यादा पर सवाल खड़े करती हैं। यात्रीगण अक्सर सोचते हैं कि हवाई सफर करने वाले लोग पढ़े-लिखे और सभ्य होंगे, लेकिन इन घटनाओं ने यह साबित किया है कि शिक्षा और सभ्यता में बड़ा अंतर होता है।