होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

|

  • होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा
  • ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं, सूतक काल भी मान्य नहीं होगा
  • ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में होगा दृश्य

Lunar Eclipse 2025 साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 14 मार्च को लगने जा रहा है। यह ग्रहण सुबह 9:29 बजे शुरू होकर दोपहर 3:29 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक प्रभाव भी नहीं होगा और सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इस वर्ष होली का त्योहार 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। 13 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। चंद्र ग्रहण होने के बावजूद भारत में इस त्योहार पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह खगोलीय घटना ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया तथा अंटार्कटिका के कुछ भागों में देखी जा सकेगी।

चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह तीन प्रकार के होते हैं – आंशिक, पूर्ण और उपछाया चंद्र ग्रहण।

ग्रहण के दौरान पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए, इस दौरान भोजन नहीं करना चाहिए और मंदिरों को स्पर्श करने से बचना चाहिए। हालांकि, इस बार भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इन नियमों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।