आज 28 अप्रैल 2025 को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज भरणी नक्षत्र, आयुष्मान योग, किंस्तुघ्ना करण और सोमवार का पावन दिन है। सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायक मानी जाती है। पूर्व दिशा में आज दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचना शुभ रहेगा। सोमवार का व्रत करने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। व्रत के लिए आज सूर्योदय से पहले संकल्प लें और शिवालय जाकर भगवान शिव का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, फूल, अक्षत आदि अर्पित करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पूजा करने से समस्त पापों का नाश और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
आज का सूर्योदय सुबह 05:44 AM पर और सूर्यास्त शाम 06:55 PM पर होगा। चंद्रमा आज मेष राशि में सुबह 02:53 AM से रहेगा। चंद्रोदय सुबह 05:44 AM और चंद्रास्त शाम 07:49 PM पर होगा।
शुभ योग और मुहूर्त:
-
ब्रह्म मुहूर्त: 04:17 AM से 05:01 AM
-
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 AM से 12:46 PM
-
विजय मुहूर्त: 02:31 PM से 03:24 PM
-
गोधूलि मुहूर्त: 06:54 PM से 07:16 PM
-
अमृत काल: 05:26 PM से 06:50 PM
अशुभ मुहूर्त:
-
राहु काल: 07:23 AM से 09:02 AM
-
यमगण्ड: 10:41 AM से 12:20 PM
-
गुलिक काल: 01:58 PM से 03:37 PM
-
दुष्टमुहूर्त: 12:45 PM से 01:37 PM
-
कुलिक: 03:23 PM से 04:16 PM
-
कंटक: 08:21 AM से 09:14 PM
-
कालवेला/अर्द्धयाम: 10:07 AM से 10:59 AM
-
यमघण्ट: 11:52 AM से 12:45 PM



