सब्जी खरीदने वाला हर कोई शख्स एक ही बात कहता है कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। अमूमन सब्जियों के दाम बढ़ने के कुछ दिन बाद ही घट जाते है। लेकिन एक सब्जी है जिसके रेट हमेशा ऊपर रहते है। यदि आप दुनिया की इस सब्जी के दाम सुन लेगें तो आपके होश उड़ जाएगें।
जी हां हम बात कर रहे है सब्जी गुच्छी की। बाजार में गुच्छी की कीमत है 25000 से 30000 रुपए किलो। यह सब्जी हिमाचल और हिमालय के ऊंचे हिस्से में पैदा होती है। गुच्छी पहाड़ों पर बिजली की गड़गड़ाहट व चमक से बर्फ से निकलती है।
इस सब्जी को साधु संत ढूंढकर इकट्ठा करते थे और ठंड में इसका उपयोग करते थे। यह खाने में लजीज और एक प्रकार की औषधि है। प्राकृतिक रुप से जंगलों में उगने वाली ये सब्जी फरवरी से अप्रैल तक मिलती है। इन इलाकों में रहने वाले लोग इसके सीजन में जंगलों में डेरा डालकर गुच्छी इकट्ठा करते है। जिसकी बाजार में कीमत 25000 से 30000 रुपए किलो है।
गुच्छी की डिमांड भारत में ही नहीं बल्कि स्विजरलैंड, अमेरिका, इटली, फ्रांस और यूरोप तक भी है। इसमें विटामिन बी और डी के अलावा विटामिन सी भी अधिक मात्रा में होता है। इसके नियमित उपयोग से दिल की बिमारियां नहीं होती।



