-
19 मई को नगरोटा बगवां ITI में दुबई प्लांट के लिए साक्षात्कार आयोजित
-
अशोक लेलैंड कंपनी देगी 22 हजार रुपये वेतन, मुफ्त रहने-खाने की सुविधा
-
चयनित युवाओं को वीजा, फ्लाइट टिकट और सालाना बोनस भी मिलेगा
ITI Nagrota: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) नगरोटा बगवां में 19 मई को संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में स्थित अशोक लेलैंड कंपनी के प्लांट के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार (Walk-In Interview) आयोजित किया जाएगा। इस बारे में संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर विनोद धीमान ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार सुबह शुरू होंगे और चयनित उम्मीदवारों को स्थाई नियुक्तियां दी जाएंगी। यह रोजगार अवसर केवल हिमाचल के ही नहीं बल्कि देश भर के युवाओं के लिए खुला है। कंपनी द्वारा प्रारंभिक वेतन ₹22,000 प्रति माह तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, ओवरटाइम के अनुरूप वेतन, सालाना बोनस, और निशुल्क रहने व खाने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को वीज़ा, जॉइनिंग फ्लाइट टिकट, और हर दो साल में घर आने-जाने की हवाई टिकट की भी सुविधा देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ पासपोर्ट की रंगीन फोटो कॉपी (दोनों तरफ), अगर पासपोर्ट आवेदन किया है तो उसकी कॉपी, दो पासपोर्ट साइज व्हाइट बैकग्राउंड फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, अनुभव प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और रिज़्यूमे साथ लाना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में 18 से 26 वर्ष के वे युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने निम्नलिखित ट्रेड में ITI पास की हो: ऑटो पेंटर, जनरल फिटर, वेल्डर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक, मेंटेनेंस।
प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से इस मौके का लाभ उठाने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए युवा मोबाइल नंबर 7876565347 या 9459445000 पर संपर्क कर सकते हैं।



