Follow Us:

25वीं ‘साइकिल ऑन संडे’ रेस धर्मशाला में आयोजित, फिटनेस के लिए युवाओं को मिला प्रेरणादायक संदेश


  • धर्मशाला में ‘साइकिल ऑन संडे’ की 25वीं रेस का सफल आयोजन

  • भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर और ध्रुव डोगरा ने दिखाई हरी झंडी

  • नशे से दूर रहकर फिटनेस अपनाने का दिया गया संदेश



Cycle on Sunday: 25वीं ‘साइकिल ऑन संडे’ रेस का आयोजन आज धर्मशाला में साई और मेरा भारत कांगड़ा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। यह आयोजन साई सिथेंटिक ग्राउंड से शहीद स्मारक तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन फिटनेस के लिए साइक्लिंग जैसे गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।

इस रेस को अंतरराष्ट्रीय युवा आइकन और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर तथा मेरा भारत कांगड़ा के उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस में हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया और “फिटनेस के प्रति जागरूकता” के संदेश को आत्मसात किया।

भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम केंद्र सरकार का एक बेहतरीन प्रयास है। आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, और इससे बचाने का सबसे सशक्त माध्यम खेल और फिटनेस गतिविधियां हैं।”

उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने जानकारी दी कि ‘साइकिल ऑन संडे’ रेस प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती है, ताकि समाज के हर वर्ग को फिटनेस के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में मजबूत कदम है।

इस रेस ने एक बार फिर यह साबित किया कि छोटे लेकिन नियमित प्रयास युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह पहल स्वास्थ्य, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनती जा रही है।