सोलन में हुई कोर ग्रुप बैठक में जेपी नड्डा ने कार्यक्रमों की सफलता पर दी बधाई
पंचायतीराज चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद करने की रणनीति बनी
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान चलाने का निर्णय
JP Nadda Himachal Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में सोलन स्थित एक निजी होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद हर्ष महाजन, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कोर ग्रुप बैठक के बारे में जानकारी देते हुए रणधीर शर्मा ने बताया कि जेपी नड्डा ने पार्टी द्वारा पूर्व में आयोजित सभी अभियानों और कार्यक्रमों की प्रशंसा की और संगठन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अब जमीनी स्तर पर जुटने का समय आ गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश अध्यक्ष इन चुनावों को लेकर टोलियों का गठन करेंगे।
बैठक में तय किया गया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत हर मंडल में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही, शहरों, मोहल्लों, ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल आयोजित कर सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में निर्देश दिया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त हर विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लिए पंजीकरण शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, और 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण और बीज प्रत्यारोपण का विशेष अभियान शुरू होगा, जिसकी दो महीने की रणनीति बना



