➤ पत्नी प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई वीडियो वायरल
➤ देवर ने बनाया वीडियो कोर्ट में पेश करेगा पति
➤ एसपी ऑफिस में काउंसलिंग के बाद होटल में दिखी पत्नी
बड़ौत (बागपत) में वैवाहिक जीवन में खटास और व्यक्तिगत रिश्तों के उलझते ताने-बाने के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति की पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई, और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तुगाना गांव की गीता (27) और ककोर गांव के कपिल (30) की शादी 2019 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन अब यह रिश्ता कानूनी विवादों और गंभीर आरोप-प्रत्यारोपों में उलझ चुका है। कपिल ने अपनी पत्नी पर शादी से पहले कई लोगों से संबंध रखने और बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कपिल के अनुसार, जब उसने इन रिश्तों को लेकर सवाल उठाया तो पत्नी ने उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामला इस कदर बिगड़ा कि 21 मई को गीता और उसकी सास ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कपिल और उसके परिवार पर मारपीट की। इसकी एफआईआर छपरौली थाने में दर्ज कराई गई है।
इस विवाद को सुलझाने के लिए एसपी ऑफिस में महिला सेल के माध्यम से काउंसलिंग चलाई जा रही थी। सोमवार को तीसरी काउंसलिंग के बाद, गीता और कपिल अलग-अलग बसों से अपने रास्ते रवाना हो गए। इसी दौरान कपिल का भाई गांव लौटते वक्त बड़ौत-दिल्ली बस स्टैंड पर गीता को शोभित नामक युवक के साथ देखता है।
संदेह होने पर उसने दोनों का पीछा किया और पाया कि वे एक होटल में प्रवेश कर गए। उसने तत्काल यह सूचना कपिल को दी। कपिल और उसका परिवार होटल पहुंचने ही वाला था कि गीता को भनक लग गई और उसने होटल के पिछले छज्जे से कूदकर भागने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो कपिल के भाई ने बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है।



